नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने फर्जी पहचान बनाकर युवती को अपने जाल में फंसाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद रमीज के रूप में हुई है, जो ‘विकाश’ नाम बताकर एक हिंदू युवती के संपर्क में आया था।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पहले दोस्ती का भरोसा जीतकर युवती के साथ करीबी संबंध बनाए। इसके बाद उसने अपनी असली पहचान छिपाते हुए कथित तौर पर युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने युवती से पैसे भी ऐंठे और मानसिक दबाव बनाकर उसे लगातार धमकाता रहा।

मामले की शिकायत मिलने के बाद थाना फेस-3 पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि कहीं इस मामले में कोई बड़ा नेटवर्क या अन्य लोग भी शामिल तो नहीं हैं।
पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही इस पूरे मामले में और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।