Home देशउज्जैन के वेद विद्या संस्थान में छात्र पर बर्बरता, शिक्षक की पिटाई का वीडियो वायरल

उज्जैन के वेद विद्या संस्थान में छात्र पर बर्बरता, शिक्षक की पिटाई का वीडियो वायरल

0 comments
उज्जैन के वेद विद्या संस्थान में

उज्जैन से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां देश के प्रतिष्ठित महर्षि सांदीपनी राष्ट्रीय वेद विद्या संस्थान में एक छात्र के साथ बर्बरता की गई।


सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में संस्थान के शिक्षक दत्तदास शेवड़े एक छात्र को डंडे से बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि मामूली सी बात दूसरे छात्र के बिस्तर पर सोने को लेकर यह पूरी घटना हुई।


वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छात्र दर्द से चीखता रहा, लेकिन शिक्षक लगातार उस पर छड़ियां बरसाते रहे। यह घटना तब और गंभीर हो जाती है, जब यह सामने आता है कि यह संस्थान भारत सरकार के अधीन संचालित एक आवासीय शिक्षण संस्थान है।


घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। हालांकि, अब तक संस्थान प्रबंधन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


अब बड़ा सवाल यह है कि शिक्षा के मंदिर में इस तरह की हिंसा कब तक जारी रहेगी और दोषियों पर क्या कार्रवाई होगी।

You may also like

Leave a Comment