Home वेब स्टोरीजईरान-इज़राइल युद्ध पर सीएम योगी का बयान, बोले “भारत सुरक्षित, लेकिन लंबा चला युद्ध तो हर व्यक्ति होगा प्रभावित”

ईरान-इज़राइल युद्ध पर सीएम योगी का बयान, बोले “भारत सुरक्षित, लेकिन लंबा चला युद्ध तो हर व्यक्ति होगा प्रभावित”

by Suhani Sharma
0 comments
ईरान-इज़राइल युद्ध पर सीएम योगी का

गोरखपुर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईरान-इज़राइल युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया इस युद्ध से प्रभावित है और कई देशों में अस्थिरता, अराजकता और अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक तनाव के इस दौर में भारत अपने मजबूत नेतृत्व की वजह से सुरक्षित और स्थिर है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है और नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Land Mafias Had Encroached Upon Sports Fields in UP till 2017: CM Yogi  Adityanath - The CSR Journal

हालांकि, सीएम योगी ने यह भी चेतावनी दी कि यदि यह युद्ध लंबा खिंचता है, तो इसका असर दुनिया के हर व्यक्ति पर पड़ेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मानसिक रूप से तैयार रहें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।
उन्होंने कहा कि संकट के समय देशवासियों का कर्तव्य है कि वे सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें। यही सच्ची राष्ट्रभक्ति है। जब देश किसी चुनौती का सामना करता है, तो एकजुट होकर काम करने से ही सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि देशहित में सरकार जो भी फैसले लेगी, उसके लिए हर नागरिक को तैयार रहना चाहिए।

You may also like

Leave a Comment