मुंबई से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है।
शिवसेना ने राज्य में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए विभागीय संपर्क प्रमुख और सह संपर्क प्रमुखों की नई सूची जारी कर दी है। इस सूची में तीन कैबिनेट मंत्रियों सहित कई वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पार्टी की ओर से जारी बयान के अनुसार, उत्तर कोकण विभागीय संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी मंत्री भरत गोगावले को सौंपी गई है, जबकि प्रदीप खाडे को सह संपर्क प्रमुख नियुक्त किया गया है।

पश्चिम महाराष्ट्र की कमान अब माजी आमदार दगडू सकपाळ के हाथों में होगी, जिन्हें विभागीय संपर्क प्रमुख बनाया गया है। वहीं हनुमंत जगदाळे को सह संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है।
दक्षिण कोकण विभागीय संपर्क प्रमुख के तौर पर आमदार किरण सामंत की नियुक्ति की गई है।
मराठवाड़ा विभागीय संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी मंत्री प्रकाश आबिटकर को सौंपी गई है।
पूर्व विदर्भ में भी संगठनात्मक नियुक्तियां की गई हैं। नागपुर, भंडारा और गोंदिया जिलों के लिए माजी मंत्री दीपक सावंत को विभागीय संपर्क प्रमुख बनाया गया है।
वहीं वर्धा, चंद्रपुर और गढ़चिरौली जिलों की जिम्मेदारी आमदार डॉ. मनीषा कायंदे को दी गई है।
पश्चिम विदर्भ में भी बड़ा बदलाव किया गया है, जहां अमरावती, अकोला, वाशिम, यवतमाल और बुलढाणा जिलों के लिए मंत्री संजय राठोड को विभागीय संपर्क प्रमुख नियुक्त किया गया है। उनके साथ पराग पिंगळे को सह संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है।
शिवसेना की ओर से जारी इस बयान में कहा गया है कि यह सभी नियुक्तियां हिंदुहृदयसम्राट शिवसेनाप्रमुख बाळासाहेब ठाकरे और धर्मवीर आनंद दिघे के आशीर्वाद तथा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आदेशानुसार की गई हैं।
पार्टी के इस बड़े संगठनात्मक फेरबदल को आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठन विस्तार के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।