Home वेब स्टोरीजमुंबई के पश्चिम उपनगरों में नालों की सफाई तेज, 31 मई तक 100% काम पूरा करने का लक्ष्य

मुंबई के पश्चिम उपनगरों में नालों की सफाई तेज, 31 मई तक 100% काम पूरा करने का लक्ष्य

by Real Khabren
0 comments
महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था पर सियासत तेज,

मुंबई में मानसून से पहले तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पश्चिम उपनगरों में बड़े और छोटे नालों की सफाई का काम तेजी से जारी है। इसी कड़ी में बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त (पश्चिम उपनगर) डॉ. विपिन शर्मा ने एच पूर्व, एच पश्चिम, के उत्तर और के दक्षिण विभागों में चल रहे नाले सफाई कार्यों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मोगरा नाला, वाकोला नाला, कृष्णा नगर नाला, अंधेरी सबवे और एसएनडीटी नाले सहित कई बड़े नालों का जायजा लिया गया। इसके अलावा बांद्रा क्षेत्र के बाजार नाला, गरवारे नाला और एपेक्स नाला जैसे स्थानों पर भी पहुंचकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।


डॉ. शर्मा ने साफ निर्देश दिए कि नालों से गाद और तैरता कचरा तत्काल हटाया जाए और हर हाल में 31 मई 2026 तक सफाई का काम 100 प्रतिशत पूरा किया जाए। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर उन्हें समय-समय पर काम की प्रगति से अवगत कराने को भी कहा गया।
इस दौरान कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि समय रहते नालों की सफाई पूरी कर ली गई तो मानसून के दौरान जलभराव की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।

You may also like

Leave a Comment