Home वेब स्टोरीजमुंबई में युवक कांग्रेस का SIR प्रशिक्षण कार्यक्रम, “गिग वर्कर्स न्याय अभियान” पुस्तिका का विमोचन

मुंबई में युवक कांग्रेस का SIR प्रशिक्षण कार्यक्रम, “गिग वर्कर्स न्याय अभियान” पुस्तिका का विमोचन

by Real Khabren
0 comments

मुंबई में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण यानी SIR प्रक्रिया को लेकर युवक कांग्रेस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में मुंबई युवक कांग्रेस की ओर से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुलाबा स्थित गांधी भवन में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व मुंबई युवक कांग्रेस की अध्यक्षा जीनत शबरीन ने किया, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।


इस प्रशिक्षण सत्र में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारी असद उस्मानी ने हिस्सा लिया। उन्होंने SIR प्रक्रिया की बारीकियों को विस्तार से समझाया। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान आवेदन करने की प्रक्रिया, आपत्तियां दर्ज कराने के तरीके और पात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटने से बचाने के उपायों पर खास तौर पर मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान जीनत शबरीन ने कहा कि जिन राज्यों में पहले SIR प्रक्रिया लागू हुई, वहां बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए जाने की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे में मुंबई में किसी भी पात्र नागरिक का नाम सूची से न हटे, इसके लिए यह प्रशिक्षण बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का मतदान का अधिकार सुरक्षित रखना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।
उन्होंने आगे कहा कि मतदाता सूची से नाम हटना लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा प्रहार है, इसलिए इस प्रक्रिया में पारदर्शिता और सतर्कता बेहद जरूरी है। युवक कांग्रेस ने यह भी साफ किया कि SIR प्रक्रिया पूरी होने तक वे मतदाताओं को हर संभव मदद और मार्गदर्शन उपलब्ध कराएंगे।
इस मौके पर “गिग वर्कर्स न्याय अभियान” के तहत तैयार की गई एक महत्वपूर्ण पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य गिग इकॉनॉमी से जुड़े कामगारों के अधिकारों की रक्षा, उन्हें सामाजिक सुरक्षा देना और न्याय सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

You may also like

Leave a Comment