[gtranslate]
Home वेब स्टोरीजपहलगाम हमले को एक साल: सवाल अब भी कायम, रोहिणी खडसे ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

पहलगाम हमले को एक साल: सवाल अब भी कायम, रोहिणी खडसे ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

by
0 comments

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को आज एक साल पूरा हो गया है… लेकिन इस हमले से जुड़े कई अहम सवाल आज भी अनुत्तरित हैं। इस मौके पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार गुट की महिला प्रदेश अध्यक्ष रोहिणी खडसे ने भावुक प्रतिक्रिया व्यक्त की है।


जलगांव से जारी अपने बयान में रोहिणी खडसे ने कहा कि ठीक एक साल पहले पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने 22 निर्दोष लोगों की जान ले ली थी। इन मासूम लोगों में कोई अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर रहा था, तो कोई अपने परिवार के साथ सुकून के पल बिताने गया था… लेकिन एक ही झटके में उनकी खुशियां छीन ली गईं।
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर ये आतंकी भारत में दाखिल कैसे हुए? घटना के वक्त वहां पर्याप्त सुरक्षा क्यों नहीं थी? और सबसे बड़ा सवाल—एक साल में क्या एक भी आतंकी को पकड़ा जा सका है?
रोहिणी खडसे ने कहा कि इन सवालों के जवाब कब मिलेंगे, यह कहना मुश्किल है… लेकिन इस हमले ने कई परिवारों को हमेशा के लिए उजाड़ दिया। उन्होंने हमले में जान गंवाने वाले सभी नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और न्याय की मांग दोहराई।

You may also like

Leave a Comment