
मुंबई जहां शहर की महापौर श्रीमती रितू तावड़े ने कल शाम शाम बृहन्मुंबई महानगरपालिका मुख्यालय स्थित आपातकालीन प्रबंधन विभाग का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली, संसाधनों और आपदा से निपटने की तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया।
इस मौके पर सभागृह नेता गणेश खणकर, नगरसेवक डॉ. नील सोमय्या, अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त डॉ. अविनाश ढाकणे, उपायुक्त शरद उघड़े, संचालक महेश नार्वेकर, प्रमुख अधिकारी रश्मी लोखंडे समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
दौरे के दौरान महापौर को मुंबई में विभिन्न आपदाओं के समय किए जाने वाले राहत और समन्वय कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही प्रशासन और स्थानीय एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल, नियंत्रण व्यवस्था और आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण केंद्र की कार्यशैली पर भी विस्तार से प्रस्तुति दी गई।
अधिकारियों ने महापौर को विभाग में उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाओं, प्रशिक्षित मानव संसाधन, जनजागरूकता अभियानों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में भी अवगत कराया।
महापौर रितू तावड़े ने व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए अधिकारियों को आपदा के समय त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।