Home देशमुंबई में मानसून से पहले एक्शन तेज, नालों की सफाई तय समय में पूरी करने के सख्त निर्देश

मुंबई में मानसून से पहले एक्शन तेज, नालों की सफाई तय समय में पूरी करने के सख्त निर्देश

by Kalpana Pandey
0 comments

मुंबई में आगामी मानसून को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने पश्चिम उपनगरों में नालों और नदियों की सफाई अभियान को रफ्तार दे दी है। इसी कड़ी में अतिरिक्त नगर आयुक्त (पश्चिम उपनगर) डॉ. विपिन शर्मा ने आज जमीनी स्तर पर निरीक्षण कर अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि हर हाल में तय समय सीमा के भीतर सभी काम पूरे किए जाएं।


डॉ. शर्मा ने कांदिवली, बोरिवली और दहिसर इलाके में चल रहे बड़े और छोटे नालों की सफाई का जायजा लिया। इसके साथ ही जयवंत साल्वी मार्ग स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दहिसर के पायल होटल जंक्शन, रिवर व्यू ब्रिज के पास दहिसर नदी, म्हात्रे नाला, पोइसर नदी और लालजी पाड़ा जैसे कई अहम स्थानों पर चल रहे गाद निकालने के कार्यों की समीक्षा की गई।


अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि 31 मई 2026 तक हर हाल में नालों की सफाई पूरी कर ली जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि निकाली गई गाद का समय पर सही तरीके से निपटान हो, ताकि वह दोबारा सड़कों या नालों में न पहुंचे।
मनपा का कहना है कि बारिश शुरू होने से पहले सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी, जिससे जलभराव जैसी समस्याओं से शहर को राहत मिल सके। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment