Home दुनियापूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नासिक के कालाराम मंदिर में किए दर्शन, कुंभ धर्म ध्वज का किया पूजन

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नासिक के कालाराम मंदिर में किए दर्शन, कुंभ धर्म ध्वज का किया पूजन

by Kalpana Pandey
0 comments

महाराष्ट्र के नासिक स्थित पंचवटी के प्रसिद्ध कालाराम मंदिर में गुरुवार को आध्यात्मिक और धार्मिक माहौल देखने को मिला, जब देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मंदिर पहुंचे और भगवान श्रीराम के दर्शन-पूजन किए।


इस दौरान उन्होंने कुंभ मेले की धर्म ध्वजा का विधिवत पूजन-अर्चन भी किया। मंदिर परिसर में 21 फुट ऊंचा भागवत ध्वज फहराया गया, जिसमें हनुमान जी की प्रतिमा विराजमान है। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में जय श्रीराम और हर-हर महादेव के उद्घोष गूंजते रहे।


पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि प्रभु श्रीराम के चरणों से पावन हुई कुंभ नगरी नासिक और उनकी तपोभूमि से जुड़ी इस भूमि पर आने का उन्हें सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने नासिक की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा की सराहना भी की।


इस विशेष आयोजन में 13 अखाड़ों के साधु-संत बड़ी संख्या में मौजूद रहे। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
कालाराम मंदिर में आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, सनातन परंपरा और सांस्कृतिक आस्था का बड़ा केंद्र बन गया, जहां देशभर से आए श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया।

You may also like

Leave a Comment