Home राज्यउत्तर प्रदेशमुख्तार गैंग पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, फरार आफ्शा अंसारी की तलाश में गाजीपुर-मऊ में 7 ठिकानों पर छापेमारी

मुख्तार गैंग पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, फरार आफ्शा अंसारी की तलाश में गाजीपुर-मऊ में 7 ठिकानों पर छापेमारी

by Kalpana Pandey
0 comments
मुख्तार गैंग पर पुलिस का बड़ा

उत्तर प्रदेश में माफिया नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच गाजीपुर पुलिस ने मुख्तार अंसारी गैंग पर बड़ा शिकंजा कसते हुए गाजीपुर और मऊ जनपद में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस ने गैंग से जुड़े सात संभावित ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई माफिया मुख्तार अंसारी की फरार पत्नी आफ्शा अंसारी की तलाश में की गई।


पुलिस के मुताबिक आफ्शा अंसारी कई आपराधिक मामलों में वांछित हैं और लंबे समय से फरार चल रही हैं। उन पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। गाजीपुर कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 96/2023 के तहत उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420, 386 और 506 में मामला दर्ज है।


गाजीपुर के एसपी इरज राजा ने छापेमारी की पुष्टि करते हुए बताया कि 10 मई 2026 को सात अलग-अलग टीमों ने गाजीपुर और मऊ के विभिन्न इलाकों में दबिश दी। पुलिस के अनुसार जिन स्थानों पर कार्रवाई की गई, वे IS-191 गैंग से जुड़े सहयोगियों के संभावित ठिकाने बताए जा रहे हैं।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई अहम जानकारियां और सुराग जुटाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि आफ्शा अंसारी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है और जल्द ही बड़ी सफलता मिल सकती है।


एसपी इरज राजा ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में संगठित अपराध और माफिया नेटवर्क के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

You may also like

Leave a Comment