Home दुनियापीएम मोदी के इंधन बचत के संदेश के साथ मेट्रो में सफर पर निकले केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले

पीएम मोदी के इंधन बचत के संदेश के साथ मेट्रो में सफर पर निकले केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले

by Kalpana Pandey
0 comments

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों से पेट्रोल और डीजल बचाने की अपील के बाद अब केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष Ramdas Athawale ने मुंबई में मेट्रो से सफर कर लोगों को सार्वजनिक परिवहन अपनाने का संदेश दिया है।


मुंबई में आज दोपहर रामदास आठवले ने विधानभवन से धारावी तक भूमिगत मेट्रो में यात्रा की। इस दौरान उन्होंने खुद टिकट लेकर सफर किया और कहा कि निजी वाहनों का कम इस्तेमाल कर बस, रेल और मेट्रो जैसी सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का ज्यादा उपयोग किया जाना चाहिए, ताकि ईंधन की बचत हो सके और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी रहे।


आठवले ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंच चुकी है और भविष्य में इसे और मजबूत बनाए रखने के लिए ईंधन बचत बेहद जरूरी है। उन्होंने मुंबई समेत देश के बड़े महानगरों के लोगों से अधिक से अधिक मेट्रो का इस्तेमाल करने की अपील की।


इस मौके पर रिपब्लिकन पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। रामदास आठवले ने कहा कि आगे भी जब संभव होगा, वे मेट्रो से ही यात्रा करने की कोशिश करेंगे।

You may also like

Leave a Comment