Home दुनियापेट्रोल-डीजल मुद्दे पर ठाणे में NCP शरद पवार गुट का अनोखा प्रदर्शन, घोड़े पर सवार दिखे विधायक जितेंद्र आव्हाड

पेट्रोल-डीजल मुद्दे पर ठाणे में NCP शरद पवार गुट का अनोखा प्रदर्शन, घोड़े पर सवार दिखे विधायक जितेंद्र आव्हाड

by Kalpana Pandey
0 comments

महाराष्ट्र के ठाणे में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के विरोध में राष्ट्रवादी कांग्रेस शरदचंद्र पवार पक्ष ने अनोखा आंदोलन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व विधायक डॉ. जितेंद्र आव्हाड ने किया, जो घोड़े पर सवार होकर मोर्चे में शामिल हुए।


दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करें” वाले बयान को लेकर एनसीपी शरद पवार गुट ने सरकार को घेरने की कोशिश की। आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया। एक बैनर पर लिखा था “मोदी कहते हैं पेट्रोल-डीजल कम इस्तेमाल करो, तो सत्ताधारी TMT बस का इस्तेमाल करें।”


यह मोर्चा पाचपाखाडी स्थित पार्टी के जिला मध्यवर्ती कार्यालय से शुरू होकर ठाणे महानगरपालिका मुख्यालय तक निकाला गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, नगरसेवक और कार्यकर्ता शामिल हुए।


आंदोलन में जिलाध्यक्ष मनोज प्रधान, महिला अध्यक्ष मनीषा भगत, विरोधी पक्ष नेता शानू पठाण और गटनेते अभिजीत पवार समेत कई नेता घोड़े और बैलगाड़ियों पर सवार होकर शामिल हुए।


इस दौरान विधायक जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि आम जनता महंगाई से परेशान है, जबकि प्रधानमंत्री विदेश दौरों में व्यस्त हैं।
प्रदर्शन के अंत में ठाणे महापालिका पहुंचकर महापौर शर्मिला पिंपलोळकर को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें सत्ताधारियों से TMT बस सेवा का उपयोग करने की मांग की गई। पाचपाखाडी से निकला यह मोर्चा ठाणे महानगरपालिका मुख्यालय पर समाप्त हुआ।

You may also like

Leave a Comment