Home दुनियानितिन गडकरी ने अक्कलकोट में श्री स्वामी समर्थ महाराज टेम्पल में किए दर्शन, मंदिर ट्रस्ट ने किया सम्मान

नितिन गडकरी ने अक्कलकोट में श्री स्वामी समर्थ महाराज टेम्पल में किए दर्शन, मंदिर ट्रस्ट ने किया सम्मान

by Kalpana Pandey
0 comments
नितिन गडकरी ने अक्कलकोट में श्री

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले स्थित अक्कलकोट में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने श्री स्वामी समर्थ महाराज मंदिर पहुंचकर स्वामी समर्थ महाराज के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने स्वामी समर्थ महाराज की आरती कर देश और समाज की सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की।


मंदिर परिसर में गडकरी के आगमन पर श्रद्धालुओं और ट्रस्ट पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। श्री स्वामी समर्थ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश इंगळे ने शाल और स्मृति चिन्ह देकर केंद्रीय मंत्री का सम्मान किया।


दर्शन और आरती के बाद नितिन गडकरी ने श्री स्वामी समर्थ महाराज अन्नछत्र मंडल ट्रस्ट का भी दौरा किया। यहां उन्होंने अन्नक्षेत्र में पूजा-अर्चना की और ट्रस्ट द्वारा संचालित सेवा कार्यों की जानकारी ली।


अन्नछत्र मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष अमोल राजे भोसले ने भी गडकरी का पारंपरिक तरीके से सत्कार किया। इस दौरान मंदिर परिसर में “स्वामी समर्थ” के जयघोष गूंजते रहे और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


गडकरी की इस आध्यात्मिक यात्रा को श्रद्धा, सेवा और भारतीय संस्कृति से जुड़ाव के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा

You may also like

Leave a Comment