Home राज्यउत्तर प्रदेशयूपी प्रतापगढ़ में हीटवेव को लेकर डीएम ने अधिकारियों संग की वर्चुअल बैठक, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश

यूपी प्रतापगढ़ में हीटवेव को लेकर डीएम ने अधिकारियों संग की वर्चुअल बैठक, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश

by Kalpana Pandey
0 comments
यूपी प्रतापगढ़ में हीटवेव को लेकर

प्रतापगढ़:जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने गुरुवार को कैम्प कार्यालय से हीटवेव आपदा के दृष्टिगत अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि खराब पड़े हैंडपंपों की एक सप्ताह के भीतर मरम्मत एवं रिबोर कराकर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।


उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को गौशालाओं में शीतल जल, चूनी-चोकर और पशु आहार की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। विकास खंड पट्टी व शिवगढ़ की गौशालाओं में शेड की कमी पर नाराजगी जताते हुए जल्द व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। विद्युत विभाग को गर्मी में बिजली समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा स्वास्थ्य विभाग को सीएचसी व पीएचसी पर मरीजों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए।


बैठक में अपर जिलाधिकारी आदित्य प्रजापति, जिला आपदा विशेषज्ञ अनुपम तिवारी सहित सभी उपजिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment