Home दुनियानवी मुंबई APMC में केमिकल वाले आमों पर प्रशासन का शिकंजा, दोषी पाए जाने पर रद्द होंगे लाइसेंस

नवी मुंबई APMC में केमिकल वाले आमों पर प्रशासन का शिकंजा, दोषी पाए जाने पर रद्द होंगे लाइसेंस

by Kalpana Pandey
0 comments

मुंबई/नवी मुंबई : नवी मुंबई स्थित एपीएमसी फल बाजार में रासायनिक पदार्थों के जरिए आमों को कृत्रिम रूप से पकाने के मामले ने व्यापारियों में हड़कंप मचा दिया है। ग्राहकों की सेहत से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन और कृषि उत्पन्न बाजार समिति प्रशासन ने संयुक्त रूप से बाजार में कई आम व्यापारियों और गालों की जांच की।


प्रशासन को शिकायत मिली थी कि बाजार में बड़ी मात्रा में ऐसे आम बेचे जा रहे हैं जिन्हें केमिकल की मदद से जल्दी पकाया जा रहा है। इसके बाद अधिकारियों की टीम ने बाजार में छापेमार कार्रवाई करते हुए अलग-अलग गालों से नमूने जुटाए और जांच प्रक्रिया शुरू की।


हालांकि जांच रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन प्रशासन ने साफ संकेत दे दिए हैं कि अगर किसी व्यापारी द्वारा रासायनिक पदार्थों का इस्तेमाल कर आम पकाने की पुष्टि होती है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसमें लाइसेंस रद्द करने जैसी सख्त कार्रवाई भी शामिल हो सकती है।


कृषि उत्पन्न बाजार समिति प्रशासन की ओर से दी गई इस चेतावनी के बाद फल बाजार के व्यापारियों में चिंता का माहौल है। वहीं नागरिकों ने भी मांग की है कि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं।


इस मामले में मुंबई कृषि उत्पन्न बाजार समिति के सचिव शरद जरे ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की

You may also like

Leave a Comment