Home दुनिया14 साल बाद ‘घर वापसी’..पूर्व सांसद आनंद परांजपे ने थामा शिवसेना का दामन

14 साल बाद ‘घर वापसी’..पूर्व सांसद आनंद परांजपे ने थामा शिवसेना का दामन

by Kalpana Pandey
0 comments

मुंबई में शिवसेना को बड़ा राजनीतिक बल मिला है। पूर्व सांसद आनंद परांजपे ने 14 साल बाद एक बार फिर शिवसेना में वापसी कर ली है। बाला साहेब भवन में आयोजित कार्यक्रम में शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, उद्योग मंत्री उदय सामंत और शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे की मौजूदगी में परांजपे ने पार्टी में आधिकारिक प्रवेश किया।


इस मौके पर डॉ. श्रीकांत शिंदे ने कहा कि आनंद परांजपे का शिवसेना और शिंदे परिवार से पुराना और भावनात्मक रिश्ता रहा है। उन्होंने कहा कि परांजपे के संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली का फायदा पार्टी को आने वाले समय में मिलेगा। साथ ही उन्होंने दावा किया कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए रोजाना विभिन्न दलों के कार्यकर्ता शिवसेना में शामिल हो रहे हैं।


वहीं आनंद परांजपे ने कहा कि उन्हें बचपन से ही शिवसेना की विचारधारा और संस्कार मिले हैं। उन्होंने कहा कि भले ही वह कुछ समय दूसरे दल में रहे, लेकिन उनके भीतर आज भी शिवसेना का डीएनए मौजूद है। परांजपे ने कहा कि एकनाथ शिंदे की जनहितकारी कार्यशैली और आम आदमी के लिए लिए गए फैसलों से प्रभावित होकर उन्होंने ‘स्वगृही वापसी’ का फैसला किया है।


उन्होंने साफ कहा कि वह किसी पद की अपेक्षा नहीं रखते और अब पूरी ताकत के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। कार्यक्रम में राहुल शेवाले, सिद्धेश कदम, रविंद्र फाटक समेत कई वरिष्ठ शिवसेना नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment