Home दुनियानवी मुंबई के रेल यात्रियों को बड़ी राहत, CIDCO के अधीन स्टेशन 6 महीने में मध्य रेलवे को होंगे हस्तांतरित

नवी मुंबई के रेल यात्रियों को बड़ी राहत, CIDCO के अधीन स्टेशन 6 महीने में मध्य रेलवे को होंगे हस्तांतरित

by Kalpana Pandey
0 comments
नवी मुंबई के रेल यात्रियों को

मुंबई से सटे नवी मुंबई के लाखों रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। करीब 20 साल बाद एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए CIDCO के अधीन आने वाले रेलवे स्टेशनों को अगले छह महीने के भीतर मध्य रेलवे को हस्तांतरित करने पर सहमति बन गई है।


यह निर्णय सांसद नरेश Mhaske के लगातार प्रयासों के बाद मध्य रेलवे, CIDCO प्रशासन और शिवसेना पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक में लिया गया। बैठक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्थित रेलवे मुख्यालय में आयोजित हुई।


दरअसल, नवी मुंबई के कई रेलवे स्टेशनों की खराब हालत, रखरखाव की कमी और यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं के अभाव को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। रेलवे और CIDCO के बीच समन्वय न होने की वजह से यात्री परेशान हो रहे थे।


सांसद नरेश म्हस्के ने इस मुद्दे को रेलवे सलाहकार समिति की दिल्ली में हुई बैठकों में कई बार उठाया था। उन्होंने बताया कि वाशी से बेलापुर और खारघर से खांदेश्वर तक के स्टेशनों के रखरखाव के करार साल 2003 और 2008 में ही समाप्त हो चुके हैं, जबकि ऐरोली, रबाले, घणसोली, कोपरखैरणे, तुर्भे, बामणडोंगरी, खारकोपर और खारघर जैसे कई स्टेशनों के लिए आज तक कोई रखरखाव करार नहीं हुआ।


मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने रेलवे अधिकारियों को तुरंत समाधान निकालने के निर्देश दिए थे।
बैठक में सांसद नरेश म्हस्के ने मांग की कि मानखुर्द-बेलापुर, ठाणे-तुर्भे-वाशी-नेरुल और नेरुल-उरण रेल मार्ग के सभी स्टेशन जल्द मध्य रेलवे को सौंपे जाएं। साथ ही अमृत भारत योजना के तहत स्टेशनों का आधुनिकीकरण, बंद टिकट खिड़कियों को फिर से शुरू करने और रबाले, दिघा व ऐरोली स्टेशन परिसर में फुट ओवर ब्रिज तथा अंडरपास के काम शुरू करने की मांग भी रखी गई।


रेलवे अधिकारियों ने इन मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए अगले छह महीने में स्टेशन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन दिया है। साथ ही पावसाल से पहले सभी जरूरी मरम्मत और रोजाना रखरखाव के काम मध्य रेलवे द्वारा किए जाने की बात भी स्वीकार की गई है।


बैठक में CIDCO और मध्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, शिवसेना पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इस फैसले के बाद नवी मुंबई के रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने और यात्रा अधिक सुरक्षित व सुगम होने की उम्मीद जताई जा रही है।

You may also like

Leave a Comment