Home दुनियावाशिम में डीजल संकट गहराया, पेट्रोल पंपों पर कैनों की लंबी कतारें

वाशिम में डीजल संकट गहराया, पेट्रोल पंपों पर कैनों की लंबी कतारें

by Kalpana Pandey
0 comments

महाराष्ट्र के वाशिम जिले में डीजल की किल्लत अब गंभीर रूप लेती जा रही है। जिले के कई पेट्रोल पंपों पर डीजल खत्म होने से आम लोगों, किसानों और ट्रांसपोर्ट कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों को घंटों लाइन में खड़े होकर डीजल का इंतजार करना पड़ रहा है।


जानकारी के मुताबिक, कल रात से कई पेट्रोल पंपों पर डीजल की बिक्री बंद थी। इसी बीच शाम करीब 6 बजे मालेगांव और रिसोड़ के कुछ पेट्रोल पंपों पर डीजल उपलब्ध होने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। देखते ही देखते पेट्रोल पंपों पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।


लोग 20 से 30 लीटर के कैन और ड्रम लेकर डीजल भरवाने के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए। कई जगह अफरा-तफरी जैसे हालात भी देखने को मिले। डीजल संकट का असर अब खेती, ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा के कामकाज पर साफ नजर आने लगा है।


किसानों का कहना है कि डीजल की कमी के कारण खेती से जुड़े काम प्रभावित हो रहे हैं, जबकि ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आम लोग भी इस संकट से परेशान नजर आ रहे हैं।


फिलहाल प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से स्थिति सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि लोगों की चिंता अब भी बनी हुई है कि आखिर जिले में डीजल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य कब होगी।

You may also like

Leave a Comment