Home राज्यउत्तर प्रदेशसड़क पर नमाज नहीं चलेगी: योगी आदित्यनाथ का सख्त संदेश, ‘शिफ्ट में पढ़ें वरना होगी कार्रवाई’

सड़क पर नमाज नहीं चलेगी: योगी आदित्यनाथ का सख्त संदेश, ‘शिफ्ट में पढ़ें वरना होगी कार्रवाई’

by Kalpana Pandey
0 comments

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बकरीद से पहले सड़कों पर नमाज अदा किए जाने को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यदि नमाज पढ़नी है तो इसके लिए शिफ्ट सिस्टम अपनाया जाए, ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

सीएम योगी ने कहा कि सड़कें आवागमन के लिए हैं और इन्हें बाधित करना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में यह भी कहा कि यदि लोग नियमों का पालन नहीं करेंगे तो सरकार “दूसरा तरीका” अपनाने के लिए मजबूर होगी।

सरकार के इस बयान के बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है और त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त निगरानी की तैयारी की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment