लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एयरपोर्ट पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली और समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए उनका अभिनंदन किया।
इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, राज्यसभा के उपनेता प्रमोद तिवारी और नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा मोना समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
पार्टी नेताओं ने इसे संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने वाला दौरा बताया। एयरपोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस समर्थकों ने राहुल गांधी के समर्थन में जमकर नारे लगाए और उनका स्वागत किया।