Home दुनियामुंबई समेत देशभर में मेडिकल स्टोर बंद, ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्टों की हड़ताल

मुंबई समेत देशभर में मेडिकल स्टोर बंद, ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्टों की हड़ताल

by Kalpana Pandey
0 comments

मुंबई। ई-फार्मेसी और ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बुधवार को मुंबई सहित देशभर में मेडिकल स्टोर्स बंद रहे। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर बुलाई गई इस एक दिवसीय हड़ताल का असर दवा बाजारों में साफ दिखाई दिया, जिससे कई मरीजों को दवाइयां लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

केमिस्ट एसोसिएशन का आरोप है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स भारी डिस्काउंट देकर पारंपरिक मेडिकल स्टोर्स के कारोबार को प्रभावित कर रहे हैं। साथ ही बिना उचित निगरानी और वैध पर्चे के दवाइयों की बिक्री से नकली दवाओं का खतरा भी बढ़ रहा है।

मरीजों को हुई परेशानी

अचानक हुई हड़ताल के कारण सुबह से लोग खुली मेडिकल दुकानों की तलाश करते नजर आए। हालांकि, अस्पतालों के अंदर स्थित मेडिकल स्टोर्स और इमरजेंसी फार्मेसी सेवाओं को बंद से बाहर रखा गया, ताकि गंभीर मरीजों को दिक्कत न हो।

सरकार को चेतावनी

केमिस्ट एसोसिएशन ने सरकार से ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म्स के लिए सख्त नियम बनाने और ऑनलाइन दवा बिक्री पर नियंत्रण की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment