Home राज्यउत्तर प्रदेशमनवर नदी सफाई अभियान में उतरे विधायक अजय सिंह, प्रधानमंत्री मोदी ने भी की सराहना

मनवर नदी सफाई अभियान में उतरे विधायक अजय सिंह, प्रधानमंत्री मोदी ने भी की सराहना

by Kalpana Pandey
0 comments

बस्ती, उत्तर प्रदेश:

बस्ती जिले की मनवर नदी को स्वच्छ बनाने के लिए चलाए जा रहे युवा अभियान को अब राष्ट्रीय पहचान मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में जिले के युवा आकाश गुप्ता का उल्लेख किए जाने के बाद इस अभियान को और मजबूती मिली है। इसी कड़ी में हरैया से भाजपा विधायक अजय सिंह भी स्वयं नदी में उतरकर सफाई अभियान में शामिल हुए।

पिछले करीब दो महीनों से आकाश गुप्ता और उनके साथियों की सात सदस्यीय टीम लगातार मनवर नदी की सफाई कर रही है। युवा नदी सफाई अभियान के वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। अभियान से हजारों लोग जुड़ चुके हैं और आसपास के गांवों के युवाओं को भी इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

आकाश गुप्ता ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल नदी की सफाई नहीं, बल्कि जनभागीदारी के जरिए पूरे क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाना है। उनका कहना है कि कुछ लोग मिलकर पूरी नदी को साफ नहीं कर सकते, इसके लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा।

वहीं भाजपा विधायक Ajay Singh ने कहा कि मनवर नदी की सफाई का अभियान पहले भी चलाया गया था और अब इसे फिर से जनआंदोलन का रूप देने की जरूरत है। उन्होंने जल संरक्षण को भविष्य की सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए नदियों, तालाबों और जलस्रोतों को बचाने पर जोर दिया।

विधायक ने कहा कि जल प्रबंधन और जल संरक्षण पर व्यापक स्तर पर काम किया जाए तो विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में बड़ी मदद मिलेगी।

You may also like

Leave a Comment