Home राज्यउत्तर प्रदेशकाशी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए बड़ी कार्रवाई, मंदिर-मस्जिद समेत कई निर्माण हटाए गए

काशी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए बड़ी कार्रवाई, मंदिर-मस्जिद समेत कई निर्माण हटाए गए

by Kalpana Pandey
0 comments

वाराणसी, उत्तर प्रदेश:

वाराणसी में आधी रात प्रशासन और रेलवे विभाग की संयुक्त कार्रवाई के दौरान काशी रेलवे स्टेशन के आसपास रेलवे भूमि पर बने कई निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई काशी रेलवे स्टेशन को आधुनिक मल्टी-मॉडल टर्मिनल स्टेशन के रूप में विकसित करने की परियोजना के तहत की गई।

जानकारी के मुताबिक आदमपुर क्षेत्र स्थित राजघाट पुलिस चौकी के पास सबसे पहले रेलवे भूमि पर बने एक हनुमान मंदिर को हटाया गया। इसके बाद अजगैब शहीद मस्जिद और कब्रिस्तान से जुड़े कुछ निर्माणों पर भी बुलडोजर चलाया गया।

प्रशासन और रेलवे अधिकारियों की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभियान चलाया गया। करीब एक घंटे तक चली कार्रवाई में रेलवे भूमि पर बने चिन्हित ढांचों को हटाया गया। क्षेत्र में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि काशी रेलवे स्टेशन के विस्तार और पुनर्विकास कार्य को गति देने के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आवश्यक थी। परियोजना पूरी होने के बाद यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और स्टेशन की क्षमता में भी वृद्धि होगी।

वहीं कार्रवाई के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा का माहौल बना हुआ है। प्रशासन का कहना है कि अभियान नियमानुसार और पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया गया।

You may also like

Leave a Comment