Home वेब स्टोरीजकौशांबी में पाइप कनेक्शन विवाद खूनी संघर्ष में बदला, महिला पर तमंचे की बट से हमला; आरोपी गिरफ्तार

कौशांबी में पाइप कनेक्शन विवाद खूनी संघर्ष में बदला, महिला पर तमंचे की बट से हमला; आरोपी गिरफ्तार

by Kalpana Pandey
0 comments
कौशांबी में पाइप कनेक्शन विवाद खूनी

कौशांबी, उत्तर प्रदेश:

कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में पाइप लाइन कनेक्शन को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि एक महिला पर अवैध तमंचे की बट से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, शहजादपुर गांव में दो पक्षों के बीच पाइप कनेक्शन को लेकर विवाद हुआ था। पीड़िता शाजिया बेगम का आरोप है कि विवाद के दौरान पहले गाली-गलौज और धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद आरोपी उवैद ने कमर से तमंचा निकालकर उसकी बट से सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत की। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और मामला चर्चा में आने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया। कार्रवाई करते हुए कोखराज पुलिस ने आरोपी उवैद को शहजादपुर स्थित मजार के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का दावा है कि आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और 315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। बरामदगी के आधार पर मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

You may also like

Leave a Comment