Home दुनियाISI और पाकिस्तानी गैंगस्टर के इशारे पर आतंकी साजिश नाकाम, ATS ने दो संदिग्धों को दबोचा

ISI और पाकिस्तानी गैंगस्टर के इशारे पर आतंकी साजिश नाकाम, ATS ने दो संदिग्धों को दबोचा

by Kalpana Pandey
0 comments

उत्तर प्रदेश एटीएस ने देश विरोधी साजिश का बड़ा खुलासा करते हुए दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाराबंकी निवासी दानियाल अशरफ और कुशीनगर निवासी कृष्णा मिश्रा के रूप में हुई है। जांच एजेंसियों के मुताबिक दोनों आरोपी पाकिस्तान के कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्टी और ISI के संपर्क में थे तथा देश के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर हमले की साजिश रच रहे थे।


एटीएस की जांच में सामने आया है कि आरोपियों के मोबाइल फोन से पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शहजाद भट्टी, आबिद जट और हम्माद के साथ वीडियो कॉल, वॉइस नोट और ग्रुप कॉल के कई सबूत मिले हैं। आरोप है कि दोनों संदिग्धों ने पुलिस स्टेशन और अन्य संवेदनशील स्थानों की रेकी कर उनकी लोकेशन पाकिस्तान भेजी थी।


पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि दानियाल अशरफ ने पाकिस्तानी नेटवर्क से पैसे और हथियारों की मांग की थी। वहीं कृष्णा मिश्रा को वर्दीधारी व्यक्ति को गोली मारने का टास्क सौंपा गया था। जांच एजेंसियों के अनुसार सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को बहकाकर स्लीपर सेल तैयार करने की कोशिश की जा रही थी।


सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी युवकों को लालच देकर भारत में “हीरो” बनाने का झांसा देता था और उन्हें देश विरोधी गतिविधियों के लिए उकसाता था। फिलहाल एटीएस दोनों आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है और उनके अन्य साथियों की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी जारी है।
सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को बेहद गंभीर मानते हुए पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी।

You may also like

Leave a Comment