Home राज्यउत्तर प्रदेशइटावा: जेल देखने की सनक में युवक पहुंचा पुलिस चौकी, अवैध तमंचे के साथ हुआ गिरफ्तार

इटावा: जेल देखने की सनक में युवक पहुंचा पुलिस चौकी, अवैध तमंचे के साथ हुआ गिरफ्तार

by Kalpana Pandey
0 comments

इटावा, उत्तर प्रदेश:

इटावा में एक युवक की अजीबोगरीब हरकत चर्चा का विषय बन गई है। सेंट्रल जेल देखने की सनक में युवक ने पहले अपनी पत्नी को अवैध तमंचा दिखाकर धमकाया और फिर खुद ही पुलिस चौकी पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक बकेवर थाना क्षेत्र के अहेरीपुर गांव निवासी कोमल सिंह, जो पेशे से ट्रैक्टर चालक है, ने घर में रखे अवैध 315 बोर के तमंचे और दो कारतूस के साथ अपनी पत्नी संगीता को डराने की कोशिश की। इसके बाद वह खुद ही पुलिस चौकी पहुंच गया और पुलिस के सामने पूरा मामला बता दिया।

गिरफ्तारी के बाद मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल लाए गए कोमल सिंह ने मीडिया से बातचीत में चौंकाने वाले दावे किए। उसने कहा कि वह जेल देखना चाहता था और उसे भरोसा है कि उसकी पत्नी छह महीने के भीतर उसे जेल से छुड़ा लेगी। इतना ही नहीं, उसने यह भी कहा कि जेल से बाहर आने के बाद वह अपनी पत्नी को लहंगा खरीदकर देगा।

युवक के इस अजीब बयान और व्यवहार ने पुलिस, डॉक्टरों और पत्रकारों को भी हैरान कर दिया। फिलहाल पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

You may also like

Leave a Comment