Home दुनियाकल्याण में घरफोड़ चोरी गिरोह का पर्दाफाश

कल्याण में घरफोड़ चोरी गिरोह का पर्दाफाश

by Kalpana Pandey
0 comments

कल्याण में महात्मा फुले चौक पुलिस ने एक ऐसे संगठित चोरी गिरोह का खुलासा किया है, जिसमें बच्चों को ही चोरी की वारदातों में इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब ₹21.60 लाख के सोने-चांदी के गहने बरामद किए हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बंद घरों की रेकी कर अपने बच्चों को चोरी के लिए भेजते थे। चोरी के बाद गहनों की बिक्री का काम आरोपी खुद संभालते थे। इस मामले का खुलासा 8 मई को रामबाग लेन नंबर 4 निवासी अरविंद राजाराम की शिकायत के बाद हुआ।

जांच के दौरान पुलिस ने कैलास विलास भालेराव को गिरफ्तार किया, जबकि दो नाबालिगों को हिरासत में लेकर बाल सुधारगृह भेजा गया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि विलास भालेराव और दीपक जाधव बंद घरों की जानकारी बच्चों को देते थे, जिसके बाद घरों के दरवाजे तोड़कर नकदी और गहनों की चोरी की जाती थी।

पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में कल्याण क्षेत्र की तीन अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हुआ है। आरोपियों के पास से करीब 18 तोला सोना, मंगलसूत्र, अंगूठी और चूड़ियां समेत कुल ₹21.60 लाख के गहने बरामद किए गए हैं।

You may also like

Leave a Comment