Home दुनियाकेंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के ‘संविधान’ बंगले का उद्घाटन, गृहप्रवेश समारोह में जुटे कई दिग्गज नेता

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के ‘संविधान’ बंगले का उद्घाटन, गृहप्रवेश समारोह में जुटे कई दिग्गज नेता

by Kalpana Pandey
0 comments
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के ‘संविधान’

मुंबई में केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले के नए बंगले ‘संविधान’ का गृहप्रवेश और उद्घाटन समारोह बेहद भव्य अंदाज़ में संपन्न हुआ। बांद्रा पूर्व स्थित इस नए बंगले में आयोजित कार्यक्रम में राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक जगत की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।


बौद्ध धम्म पद्धति से भगवान गौतम बुद्ध और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमाओं का पूजन कर इस नए निवास का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से रिपब्लिकन पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे और रामदास आठवले को नए गृहप्रवेश की शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर पुज्य भदंत डॉ. राहुलबोधी महाथेरो, महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष अण्णा बनसोडे, मंत्री संजय शिरसाट, सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार, भाजपा नेता अमित साटम, सांसद वर्षा गायकवाड़, सांसद चंद्रकांत हंडोरे, विधायक प्रसाद लाड, प्रवीण दरेकर, प्रकाश सुर्वे, संजय उपाध्याय समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


इसके अलावा मुंबई विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. रविंद्र कुलकर्णी, आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े और विभिन्न राज्यों से आए रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। समारोह के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

You may also like

Leave a Comment