Home दुनियाBMC स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो छत्रपति संभाजी महाराज का इतिहास, शिक्षा समिति में उठी मांग

BMC स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो छत्रपति संभाजी महाराज का इतिहास, शिक्षा समिति में उठी मांग

by Kalpana Pandey
0 comments

मुंबई महानगर पालिका की स्कूलों में अगले शैक्षणिक सत्र से छत्रपति संभाजी महाराज के इतिहास को शालेय पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग उठाई गई है। यह मांग आज हुई मुंबई महानगर पालिका की शिक्षा समिति की बैठक में समिति सदस्य अंकित प्रभू ने रखी।


अंकित प्रभू ने कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज केवल एक महान योद्धा ही नहीं थे, बल्कि उन्होंने कई युद्ध लड़ते हुए कुशल और प्रभावी सुशासन भी स्थापित किया था। उनके शौर्य, पराक्रम, प्रशासनिक क्षमता और बलिदान की विस्तृत जानकारी विद्यार्थियों तक पहुंचनी चाहिए।


उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को इतिहास के इन महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराना बेहद जरूरी है, ताकि छात्रों को छत्रपति संभाजी महाराज के संघर्ष और योगदान की सही जानकारी मिल सके। इसी उद्देश्य से उनके जीवन चरित्र को शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों तक पहुंचाने की मांग की गई है।

You may also like

Leave a Comment