Home ट्रेंडिंगकोलकाता में 5.4 तीव्रता का भूकंप, बांग्लादेश में रहा केंद्र; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

कोलकाता में 5.4 तीव्रता का भूकंप, बांग्लादेश में रहा केंद्र; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

by Suhani Sharma
0 comments

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज दोपहर करीब 1 बजकर 20 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई है। झटके इतने तेज थे कि साल्ट लेक सहित कई इलाकों में लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के खुलना डिवीजन के सतखीरा इलाके में बताया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के अनुसार, भूकंप की गहराई करीब 35 किलोमीटर थी। झटकों का असर कोलकाता के अलावा आसपास के इलाकों में भी महसूस किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ सेकंड तक इमारतें हिलती रहीं, जिसके बाद लोगों में दहशत फैल गई। कई लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसे हाल के वर्षों का सबसे तेज झटका बताया।
हालांकि, अब तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। आपदा प्रबंधन टीम भी सतर्क है।
फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन भूकंप के झटकों ने लोगों को एक बार फिर प्राकृतिक आपदाओं की गंभीरता का एहसास करा दिया है।

You may also like

Leave a Comment