Home दुनियाजरांगे पर बीजेपी का पलटवार, विनोद वाघ बोले- “जिसे ग्राम पंचायत जीतने की ताकत नहीं, वो मुख्यमंत्री बदलने की बात न करे”

जरांगे पर बीजेपी का पलटवार, विनोद वाघ बोले- “जिसे ग्राम पंचायत जीतने की ताकत नहीं, वो मुख्यमंत्री बदलने की बात न करे”

by Kalpana Pandey
0 comments

महाराष्ट्र की राजनीति में मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरंगे पाटिल और महायुति सरकार के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर मनोज जरांगे के हमलों के बाद अब बीजेपी ने भी आक्रामक अंदाज में पलटवार किया है। बीजेपी प्रवक्ता विनोद वाघ ने जरांगे पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसे साधारण ग्राम पंचायत चुनाव जीतने की ताकत नहीं, उसे मुख्यमंत्री बदलने की बातें नहीं करनी चाहिए।


विनोद वाघ ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को बोलने का अधिकार है, लेकिन मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने से पहले अपनी राजनीतिक हैसियत देखनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि केवल सुर्खियों में बने रहने और किसी की “सुपारी” पर सरकार गिराने जैसी बयानबाजी करना सिर्फ नौटंकी है।


बीजेपी प्रवक्ता ने पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए कहा कि जनता अन्याय का जवाब देना जानती है और महाराष्ट्र की जनता भी ऐसे बयानों का जवाब देने के लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और देश संविधान से चलता है, किसी एक व्यक्ति की धमकियों से नहीं।
विनोद वाघ ने यह भी दावा किया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में सरकार मजबूती से काम कर रही है और विपक्ष या आंदोलनकारियों के आरोपों से सरकार पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है।

You may also like

Leave a Comment