
जालौन:
माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद के काफिले का रास्ता बदल दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, उरई के बड़ा गांव में काफिले को करीब 2 मिनट के लिए रोका गया था।
पहले काफिले के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जाने की बात सामने आ रही थी, लेकिन अब काफिला झांसी-कानपुर हाईवे के रास्ते प्रयागराज जाएगा।
बताया जा रहा है कि उरई के बड़ा गांव में कुछ पुलिसकर्मी टॉयलेट के लिए उतरे थे। इसी दौरान काफिले में जालौन पुलिस की काले रंग की स्कॉर्पियो भी शामिल हो गई।
अब अली अहमद का काफिला कुल 6 गाड़ियों के साथ प्रयागराज की ओर रवाना हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस की निगरानी में काफिले को आगे बढ़ाया जा रहा है।