Home वेब स्टोरीज“नरेंद्र मोदी ‘सत्यकथा’, उबाठा ‘जंतकथा’ नवनाथ बन का तीखा हमला”

“नरेंद्र मोदी ‘सत्यकथा’, उबाठा ‘जंतकथा’ नवनाथ बन का तीखा हमला”

by Real Khabren
0 comments
“नरेंद्र मोदी ‘सत्यकथा’, उबाठा ‘जंतकथा’ नवनाथ

महाराष्ट्र की सियासत में बयानबाज़ी तेज हो गई है। बीजेपी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) और संजय राउत पर जोरदार हमला बोला है।
नवनाथ बन ने कहा कि “नरेंद्र मोदी हैं तो मुमकिन है” यह कोई दंतकथा नहीं बल्कि सच्चाई है, जिसे देश की जनता ने तीन बार चुनाव जिताकर साबित किया है। इसके उलट उन्होंने उबाठा गुट को “जंतकथा” करार देते हुए कहा कि उनकी राजनीति कमजोर हो चुकी है और जनता सब देख रही है।
महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भी बीजेपी नेता ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उबाठा गुट और विपक्षी गठबंधन ने इस बिल का विरोध कर महिलाओं के हितों के खिलाफ काम किया है। बन ने कहा कि “लाडकी बहनें” इस रुख को कभी माफ नहीं करेंगी और आने वाले चुनावों में इसका जवाब देंगी।


उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर उत्तर बनाम दक्षिण का विवाद खड़ा करने की कोशिश की जा रही है, जबकि इस विधेयक से दक्षिण भारत के राज्यों को भी फायदा होता।
इसके साथ ही बन ने उबाठा गुट के अंदरूनी मतभेदों का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी में नरेंद्र मोदी और अमित शाह के बीच किसी तरह का टकराव नहीं है, जबकि विपक्षी दलों में लगातार आपसी संघर्ष देखने को मिलता है।
उन्होंने प्रियंका चतुर्वेदी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने महिला आरक्षण का समर्थन किया, जो सही दिशा में कदम है।
इसके अलावा, अमृता फडणवीस द्वारा उठाए गए मुद्दों और कथित मामलों को लेकर भी बन ने विपक्ष पर सवाल खड़े किए और उद्धव ठाकरे से अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
फिलहाल, इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज होने के आसार हैं।

You may also like

Leave a Comment