[gtranslate]
Home ट्रेंडिंगनवी मुंबई में चेन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार; 7.39 लाख का माल बरामद

नवी मुंबई में चेन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार; 7.39 लाख का माल बरामद

by Kalpana Pandey
0 comments

नवी मुंबई: नवी मुंबई में चेन स्नैचिंग की वारदातों का खुलासा करते हुए क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी खारघर, कोपरखैरने और रबाले इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों के पास से करीब 7 लाख 39 हजार रुपये का सामान बरामद किया गया है।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, आरोपियों के हुलिए और बाइक के आधार पर नौशाद मुस्ताक आलम उर्फ सागर और प्रशांत राजू मगर उर्फ प्रशांत भगवान वाघमारे को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने तीनों इलाकों में 5 और जबरन चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से 6 सोने की चेन और करीब 35 हजार रुपये कीमत की बाइक बरामद हुई है।

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कुल 6 मामलों का खुलासा हुआ है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।

You may also like