Home ट्रेंडिंग‘न्यारी नारी सीज़न 4’ का भव्य आयोजन, मुंबई की महिला उद्यमियों ने दिखाया हुनर

‘न्यारी नारी सीज़न 4’ का भव्य आयोजन, मुंबई की महिला उद्यमियों ने दिखाया हुनर

by Kalpana Pandey
0 comments

मुंबई: महिला उद्यमियों को एक-दूसरे से जोड़ने और बिजनेस नेटवर्किंग को बढ़ावा देने वाली ग्लोबल कम्युनिटी विंग्स ऑफ वुमेन (WOW) की ओर से ‘न्यारी नारी – सीज़न 4’ का भव्य आयोजन किया गया। 5 सितंबर 2026 को छत्रभुज नरसी स्कूल ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में मुंबई की सैकड़ों महिला उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना था, जहां वे एक-दूसरे के अनुभवों से सीख सकें, अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें और नए बिजनेस कनेक्शन स्थापित कर सकें। WOW की फाउंडर बिंदु प्रदीप के अनुसार, उनकी कम्युनिटी अब तक करीब 12,000 से अधिक महिलाओं को नेटवर्किंग से जोड़ चुकी है।

ब्रांड वॉक और ब्रांड पिच ने खींचा ध्यान

‘न्यारी नारी सीज़न 4’ को अलग-अलग सेगमेंट में आयोजित किया गया, जिसमें स्ट्रेट फ्रॉम द एक्सपर्ट्स, ब्रांड वॉक, ब्रांड पिच और स्पीड नेटवर्किंग जैसी गतिविधियां शामिल रहीं।

ब्रांड वॉक के दौरान कई महिला उद्यमियों ने अपने ब्रांड और कंपनियों को प्रमोट किया। वहीं ब्रांड पिच के जरिए प्रतिभागियों को अपने बिजनेस और सफलता की कहानी साझा करने का अवसर मिला। स्पीड नेटवर्किंग से महिलाओं को नए संपर्क बनाने और संभावित बिजनेस अवसर तलाशने का मौका मिला।

कार्यक्रम में वार्ड की कॉर्पोरेटर निशा परुलेकर, गुंडेचा स्कूल की प्रिंसिपल सोनू अरोड़ा, लेखिका शशि दीप, सोनाली होनरू और रूपिंदर शेट्टीगर समेत कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

शशि दीप ने की WOW की सराहना

कार्यक्रम में लेखिका, समाजसेवी और प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की राष्ट्रीय संगठन महासचिव शशि दीप ने विशेष अतिथि और मीडिया पार्टनर के तौर पर शिरकत की। WOW की फाउंडर बिंदु प्रदीप ने उनका स्वागत करते हुए मोमेंटो और गुडीज़ देकर सम्मानित किया।

शशि दीप ने महिला सशक्तिकरण के लिए आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की और उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया।

महिलाओं के लिए शॉपिंग स्टॉल और गेम्स भी

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न शॉपिंग स्टॉल लगाए गए। इसके अलावा ऑन-द-स्पॉट गेम्स, स्पीड नेटवर्किंग और व्हाट्सऐप स्टेटस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए, जबकि कार्यक्रम के प्रायोजकों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के टाइटल स्पॉन्सर Forevermark, को-स्पॉन्सर Royale Vastra, एसोसिएट स्पॉन्सर Thomas Cook और गिफ्टिंग पार्टनर्स Tints & Tones तथा Beyond Gifts रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में WOW की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बिंदु प्रदीप, मनाली कामत, रीना बंग, निधि मेहता, प्रणति सावंत, साक्षी यादव, दीपा केडिया, चित्रा T R, सुनीता मुंद्रा, सोनल शाह, रुचि वनजोले, वंदना मिर्जी, अवनी सालिया, हीरल, जागृति, सोनिका शर्मा, हेमलता जोएल और पल्लवी सिंह सहित टीम की अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

WOW की CEO साक्षी यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम के अंत में गुडी बैग्स, स्नैक्स, चाय और रात्रिभोज के साथ नेटवर्किंग का भी आयोजन हुआ। उपस्थित प्रतिभागियों ने पूरे आयोजन की सराहना करते हुए इसे महिला उद्यमिता, नेटवर्किंग और महिला शक्ति का प्रभावी मंच बताया।

You may also like

Leave a Comment