Home वेब स्टोरीजबारामती उपचुनाव परिणाम: सुनेत्रा अजित पवार ने जीत को ‘अजितदादा की स्मृतियों’ को किया समर्पित, जश्न न मनाने की अपील

बारामती उपचुनाव परिणाम: सुनेत्रा अजित पवार ने जीत को ‘अजितदादा की स्मृतियों’ को किया समर्पित, जश्न न मनाने की अपील

by Suhani Sharma
0 comments

मुंबई: बारामती विधानसभा उपचुनाव के नतीजे सामने आते ही राष्ट्रवादी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार ने भावुक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर ट्वीट करते हुए कहा कि बारामती की जनता ने अपने वोट के माध्यम से जो विश्वास जताया है, वह आदरणीय अजितदादा की पवित्र स्मृतियों को समर्पित है।


सुनेत्रा पवार ने कहा कि नतीजों के इस मौके पर अजितदादा की यादें सभी को भावुक कर रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से खास अपील करते हुए कहा कि इस जीत का जश्न मनाने के लिए कोई मिरवणूक, रैली या गुलाल का इस्तेमाल न किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी संयम बनाए रखें और ऐसा व्यवहार करें जो अजितदादा के विचारों के अनुरूप हो।


इसके साथ ही सुनेत्रा पवार ने बारामती की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है संघर्ष, संकल्प और एक नए बारामती के निर्माण की शुरुआत। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता के सहयोग से अजितदादा के सपनों का बारामती जरूर साकार किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment