
महाराष्ट्र के धुले जिले के MIDC क्षेत्र में सोमवार तड़के वर्धमान पेंट्स फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सुबह करीब 5:30 बजे शुरू हुई आग ने ज्वलनशील केमिकल्स के कारण तेजी से विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और पिछले 2 घंटे से आग बुझाने का प्रयास जारी है, लेकिन अभी तक आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी है।
एहतियात के तौर पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि फैक्ट्री को भारी नुकसान पहुंचा है। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।