
महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीज़ल की किल्लत अब गंभीर होती जा रही है। बीड के बाद अब धाराशिव में भी ईंधन संकट गहराने लगा है। कई पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने से ताले लग गए हैं, जबकि खुले पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।
लोगों को पेट्रोल-डीज़ल भरवाने के लिए 3 से 4 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। हालात तब और बिगड़ गए जब बीड से बड़ी संख्या में लोग ईंधन लेने धाराशिव पहुंचने लगे, जिससे यहां के पंपों पर दबाव बढ़ गया है।
इस संकट का असर आम जनजीवन, परिवहन और व्यापार पर साफ नजर आ रहा है। लोग परेशान हैं और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं। अब सवाल है कि यह स्थिति कब तक सुधरेगी और इसे नियंत्रित करने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे।