Home वेब स्टोरीजमुंबई में 29 लाख के सोने-चांदी गहनों की चोरी का खुलासा, साकीनाका पुलिस ने आरोपी को दबोचा

मुंबई में 29 लाख के सोने-चांदी गहनों की चोरी का खुलासा, साकीनाका पुलिस ने आरोपी को दबोचा

by Real Khabren
0 comments

मुंबई के साकीनाका इलाके में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साकीनाका पुलिस ने करीब 29 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहनों की चोरी का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने सुनियोजित तरीके से घर में घुसकर गहनों और नकदी पर हाथ साफ किया था और वारदात के बाद फरार हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश तेज कर दी।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर के मार्गदर्शन में, सह पुलिस आयुक्त देवेन भारती और अपर पुलिस आयुक्त (पश्चिम) परमजीत सिंह दहिया की निगरानी में की गई। वहीं, डीसीपी दत्ता नलावडे और एसीपी प्रदीप भोसले के नेतृत्व में साकीनाका पुलिस टीम ने इस केस को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई।

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए फर्जी मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर रहा था और मुंबई से जयपुर भागने की तैयारी में था। हालांकि, पुलिस ने सटीक सूचना और तकनीकी जांच के जरिए आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।

पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 20 तोले सोने-चांदी के गहने बरामद किए हैं। फिलहाल आरोपी अजहर अहमद रमजान अली अंसारी उम्र 43 से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस चोरी में कोई और सहयोगी या गिरोह शामिल था या नहीं।

इस कार्रवाई के बाद इलाके में पुलिस की तत्परता और प्रभावी कार्यशैली की चर्चा हो रही है।

You may also like

Leave a Comment