
मुंबई, महाराष्ट्र:
मुंबई में गणेशोत्सव की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। विश्वभर के करोड़ों गणेश भक्तों के आराध्य Lalbaugcha Raja के आगमन की औपचारिक शुरुआत पाऊल पूजन के साथ की गई।
लालबाग राजा मार्ग स्थित Hanuman Temple में आयोजित धार्मिक समारोह में लालबाग के राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के अध्यक्ष Balasaheb Kamble के हाथों विधिवत पाऊल पूजन संपन्न हुआ। इस शुभ अनुष्ठान के साथ ही गणेशोत्सव की तैयारियों का आधिकारिक श्रीगणेश हो गया।
पाऊल पूजन के बाद प्रसिद्ध कांबली बंधुओं द्वारा लालबाग के राजा की प्रतिमा निर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है।
मुंबई के सबसे प्रतिष्ठित गणेशोत्सवों में शामिल लालबाग के राजा के पाऊल पूजन के साथ ही अब शहर में गणेशोत्सव की गूंज सुनाई देने लगी है। आने वाले दिनों में मंडप निर्माण, सजावट और अन्य तैयारियां भी तेज होंगी।