Home वेब स्टोरीजवाराणसी में फेरी-पटरी कारोबारियों का नगर निगम पर प्रदर्शन, 63 वेंडिंग जोन बचाने की मांग तेज

वाराणसी में फेरी-पटरी कारोबारियों का नगर निगम पर प्रदर्शन, 63 वेंडिंग जोन बचाने की मांग तेज

by Suhani Sharma
0 comments
वाराणसी में फेरी-पटरी कारोबारियों का नगर

वाराणसी से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सिगरा स्थित नगर निगम कार्यालय पर फेरी-पटरी व्यवसायियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी संगठन के बैनर तले जुटे सैकड़ों कारोबारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया और नगर आयुक्त के साथ-साथ टाउन वेंडिंग कमेटी के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।


प्रदर्शन कर रहे व्यवसायियों का कहना है कि “पथ विक्रेता (जीविका संरक्षण और पथ विक्रय विनियमन) अधिनियम, 2014” के तहत शहर में 63 वेंडिंग जोन निर्धारित किए गए हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन लगातार इन जोनों को हटाने की कार्रवाई कर रहा है। इससे हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।


व्यवसायियों ने आरोप लगाया कि एक ओर सरकार स्ट्रीट वेंडरों के लिए योजनाएं लागू कर रही है, वहीं दूसरी ओर जमीनी स्तर पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई उनके अस्तित्व पर सवाल खड़े कर रही है। उन्होंने मांग की है कि सभी 63 वेंडिंग जोनों को सुरक्षित रखा जाए और पुलिस उत्पीड़न पर तत्काल रोक लगाई जाए।


इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने लहरतारा-चौकाघाट फ्लाईओवर के पास प्रस्तावित नाइट मार्केट से किसी भी तरह के विस्थापन पर रोक लगाने की भी मांग की है।
फेरी-पटरी व्यवसायियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment