Home वेब स्टोरीजआम आदमी पार्टी में बड़ा राजनीतिक भूचाल, राघव चड्डा का इस्तीफा, बीजेपी में विलय का दावा

आम आदमी पार्टी में बड़ा राजनीतिक भूचाल, राघव चड्डा का इस्तीफा, बीजेपी में विलय का दावा

by Real Khabren
0 comments

देश की राजनीति में आज उस वक्त बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Raghav Chadha ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया।


प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी अपने मूल सिद्धांतों और मूल्यों से भटक चुकी है और अब पार्टी राष्ट्रहित की बजाय निजी हितों के लिए काम कर रही है। चड्ढा ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन के कई साल पार्टी को दिए, लेकिन अब उन्हें लग रहा था कि वह गलत पार्टी में सही व्यक्ति हैं।
इस दौरान उनके साथ Sandeep Pathak और Ashok Mittal भी मौजूद रहे। चड्ढा ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि उनके साथ आम आदमी पार्टी के राज्यसभा के दो-तिहाई से ज्यादा सांसद हैं, जो जल्द ही संवैधानिक प्रावधानों के तहत Bharatiya Janata Party में विलय करेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि उनके साथ Harbhajan Singh, राजेंद्र गुप्ता, विक्रमजीत सिंह साहनी और स्वाति मालीवाल जैसे सांसद भी जुड़े हुए हैं।
वहीं, Sandeep Pathak ने भी पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं ने हमेशा पार्टी को आगे रखा, लेकिन अब पार्टी अपने रास्ते से भटक गई है।
अब इस घटनाक्रम के बाद आम आदमी पार्टी में बड़ा राजनीतिक संकट खड़ा हो गया है और आने वाले दिनों में इसका असर राष्ट्रीय राजनीति पर भी साफ तौर पर देखने को मिल सकता है।

You may also like

Leave a Comment