Home ट्रेंडिंगशंभू बॉर्डर बंद, अंबाला पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी; दिल्ली-पंजाब यात्रियों के लिए वैकल्पिक रूट तय

शंभू बॉर्डर बंद, अंबाला पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी; दिल्ली-पंजाब यात्रियों के लिए वैकल्पिक रूट तय

by Kalpana Pandey
0 comments

अंबाला:
हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर के बंद होने के चलते अंबाला पुलिस ने दिल्ली और पंजाब के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें ताकि यातायात सुचारु बना रहे।

दिल्ली से पंजाब जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग:

  • अंबाला छावनी → चंडीगढ़ मार्ग → लालड़ू → डेरा बस्सी → जीरकपुर → पंजाब
  • लालड़ू या डेरा बस्सी से अन्य वैकल्पिक मार्गों के जरिए भी पंजाब पहुंचा जा सकता है।

पंजाब से दिल्ली आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग:

  • राजपुरा → लालड़ू → डेरा बस्सी → जीरकपुर → अंबाला छावनी → दिल्ली
  • राजपुरा, लालड़ू और डेरा बस्सी से अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर अंबाला छावनी होते हुए दिल्ली पहुंचा जा सकता है।

अंबाला पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रैफिक की स्थिति की जानकारी लें और पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए डायल 112 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।

पुलिस ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है तथा असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।

You may also like

Leave a Comment