Home राज्यदिल्ली NCRसोनम वांगचुक के समर्थन में ‘चलो संसद’ मार्च, जंतर-मंतर पर हंगामा; कई प्रदर्शनकारी हिरासत में

सोनम वांगचुक के समर्थन में ‘चलो संसद’ मार्च, जंतर-मंतर पर हंगामा; कई प्रदर्शनकारी हिरासत में

by Kalpana Pandey
0 comments
सोनम वांगचुक के समर्थन में 'चलो

नई दिल्ली:
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में आयोजित ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान दिल्ली में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। संसद की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की और बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिया।

प्रदर्शन का आयोजन ‘सीजेपी’ (CJP) की ओर से किया गया था। संगठन का कहना है कि यह आंदोलन सोनम वांगचुक के समर्थन और विभिन्न मांगों को लेकर किया जा रहा है। दूसरी ओर, दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया कि संसद मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई थी और निषेधाज्ञा लागू होने के कारण कार्रवाई की गई।

इस बीच, सोशल मीडिया पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प के कई वीडियो सामने आए। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान मारपीट और व्यापक हिंसा से जुड़े कुछ वायरल दावों का खंडन करते हुए लोगों से अपुष्ट सूचनाएं साझा न करने की अपील की है।

उधर, सोनम वांगचुक ने अस्पताल से संदेश जारी कर कहा कि उनकी स्वास्थ्य स्थिति सामान्य है और उन्होंने अस्थायी रूप से अस्पताल से बाहर जाकर ‘चलो संसद’ मार्च में शामिल होने की अनुमति मांगी थी।

You may also like

Leave a Comment