Home दुनियासोलापुर में बिना कागजात चल रही गाड़ियों पर सख्त कार्रवाई, 57 चालकों पर जुर्माना

सोलापुर में बिना कागजात चल रही गाड़ियों पर सख्त कार्रवाई, 57 चालकों पर जुर्माना

by Kalpana Pandey
0 comments

महाराष्ट्र के सोलापुर शहर और ग्रामीण इलाकों में बिना कागजात वाहन चलाने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। खासतौर पर बेकायदा चल रही ऑटो रिक्शा पर परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है।


जांच के दौरान स्क्रैप घोषित होने के बावजूद सड़कों पर दौड़ रही रिक्शाओं पर भी शिकंजा कसा गया। इस अभियान में करीब 33 रिक्शाओं को जब्त किया गया है, जबकि 57 रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 2 लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है।


यह पूरी कार्रवाई उप प्रादेशिक परिवहन अधिकारी विजय पाटील के मार्गदर्शन में की जा रही है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में 6 विशेष स्क्वॉड तैनात किए गए हैं, जो अलग-अलग स्थानों पर जांच अभियान चला रहे हैं।


परिवहन विभाग ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहन से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment