
बस्ती जिले के हरैया ब्लॉक में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई का त्रैवार्षिक अधिवेशन और चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। बीआरसी परिसर में आयोजित इस चुनाव में शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में रामसागर वर्मा ने 214 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजकुमार तिवारी को 186 वोट मिले। वहीं मंत्री पद पर राम पियारे ने 225 मतों के साथ विजय दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी ठाकुर प्रसाद को 173 मत प्राप्त हुए।
चुनाव पर्यवेक्षक राकेश पाण्डेय और चुनाव अधिकारियों की देखरेख में पूरी निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई गई। कुल 415 मतों के सापेक्ष 400 वोट डाले गए, जिनमें मंत्री पद के लिए 2 मत अवैध पाए गए।
चुनाव के बाद पूरी कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। ओम प्रकाश को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नित्यानंद यादव को संयुक्त मंत्री और संजीव सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा कई अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह और मंत्री बालकृष्ण ओझा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर बड़ी संख्या में शिक्षक और संघ पदाधिकारी मौजूद रहे।