
राजनांदगांव (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मोहला-मानपुर जिले के गुंडरदेही गांव में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक बालिका की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक का करीब 55 किलोमीटर तक पीछा किया। इस दौरान ट्रक को रोकने की कोशिश की गई।
बताया जा रहा है कि चेकपोस्ट पर ट्रक चालक ने पुलिस को भी कुचलने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को रोका और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। वहीं, हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।