
पीलीभीत (उत्तर प्रदेश): पीलीभीत जिले के पूरनपुर क्षेत्र में गन्ने के खेत में सिंचाई करते समय करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
यह हादसा सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के महुआ गुंदे गांव में हुआ। बताया जा रहा है कि युवक खेत में सिंचाई का कार्य कर रहा था, तभी वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और करंट लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।