[gtranslate]
Home क्राइमठाणे में देह व्यापार रैकेट पर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, महिला एजेंट गिरफ्तार; 4 लड़कियां छुड़ाई गईं

ठाणे में देह व्यापार रैकेट पर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, महिला एजेंट गिरफ्तार; 4 लड़कियां छुड़ाई गईं

by Kalpana Pandey
0 comments

ठाणे:
ठाणे में कथित देह व्यापार रैकेट के खिलाफ क्राइम ब्रांच की अनैतिक मानव तस्करी शाखा ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने पोखरण रोड नंबर-1 स्थित एक होटल पर छापा मारकर एक महिला एजेंट को गिरफ्तार किया, जबकि चार लड़कियों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

पुलिस के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली थी कि एक महिला एजेंट ग्राहकों को देह व्यापार के लिए लड़कियां उपलब्ध कराने वाली है। इसके बाद टीम ने फर्जी ग्राहक के जरिए जाल बिछाया और होटल में कार्रवाई की।

प्रारंभिक जांच में पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार महिला एजेंट और उसकी एक फरार साथी पिछले चार-पांच वर्षों से कई शहरों में कथित तौर पर यह रैकेट चला रही थीं। इनमें जयपुर, चेन्नई, गुजरात, गोवा, लोणावला, मुंबई और ठाणे जैसे शहर शामिल बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी लड़कियों की तस्वीरें ग्राहकों को भेजकर उनसे संपर्क करती थीं। मामले में पीटा एक्ट समेत संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। फरार महिला एजेंट की तलाश जारी है।

वहीं, रेस्क्यू की गई चारों लड़कियों को सुरक्षित महिला सुधारगृह भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

You may also like

Leave a Comment